Digital Viber

Places to Visit in November In India: नवंबर में घूमने वाली 10 बेहतरीन जगह

Places to Visit in November In India

Places to Visit in November In India

1. जम्मू और कश्मीर

हमारे देश की आन, बान और शान है जम्मू-कश्मीर। भारत का ताज कहा जाने वाले इस जगह पर घूमना सचमुच स्वर्ग घूमने के बराबर है। बात नवंबर महीने की करें तो जम्मू-कश्मीर वन ऑफ द बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। यहां के पहाड़, जंगल, कल्चर, भोजन और लोग बहुत ही दिलचस्प और शानदार हैं। यहां आप हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत झीलों का आनंद ले सकते हैं। यहां का मुख्य अट्रैक्शन लेह, गुलमर्ग, श्रीनगर, पंचरत्न मंदिर, डल झील और पैंगोंग झील है।

2. गोवा

अगर आपको समुद्र देखना पसंद है तो कम बजट में आप गोवा घूम सकते हैं। नवंबर में सीजन भी अनुकूल होता है और गर्मी भी कम होती है। पिक टाइम से ठीक पहले आप गोवा जैसी शानदार डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको Beaches, चर्च, फोर्ट, क्रूज, कसीनो जैसी एक्साइटिंग चीज़ें देखने को मिलेगी। रोजमर्रा की दौड़ भाग और ऑफिस के वर्कलोड को पीछे छोड़कर आप कुछ दिन तक गोवा में रहकर खुद को चार्ज कर सकते हैं।

3. मनाली

अगर आपको नदी, पहाड़, जंगल का मजा एकसाथ लेना है तो मनाली आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। ब्यास नदी के तट पर बसा मनाली, हिमालय के मध्य में अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी घाटियों और दिल को छू लेने वाले साहसिक अनुभवों से आपको स्वर्ग का अहसास कराएगा। आप मनाली में रिवर राफ्टिंग, स्काईिंग, Zorbing,पैराग्लाइडिंग जैसी शानदार एडवेंचर का अनुभव कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग, सोलांग वैली, ओल्ड मनाली, अर्जुन गुफा, सेथन वैली, अटल टनल, नेहरू कुंड, मनु मंदिर, जलोरी जोट, शोजा जैसी शानदार जगहों का आनंद ले सकते हैं। कुल मिलाकर आपको मनाली का ट्रिप एकदम सुकून देने वाला होगा।

4. ऊटी

ऊटी, जिसे उदगमंडलम भी कहा जाता है, तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक ब्यूटिफुल टूरिस्ट प्लेस है। ऊटी का पूरा नाम उदगमंडलम (Udagamandalam) है। ये कोयंबटूर के उत्तर में 86 किमी और मैसूर से 128 किमी दक्षिण में स्थित है। ऊटी में बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए देश के साथ ही विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस जगह पर बहुत सी फिल्म शूटिंग्स भी होती हैं और ये हनीमून कपल्स की वन ऑफ द बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप ऊटी झील, बोटेनिकल गार्डन, वेनलाक डाउन, टॉय ट्रेन, प्यकारा वॉटरफॉल, टी म्यूजियम, मुदुमलाई नेशनल पार्क जैसी शानदार जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं।

5. जैसलमेर

6. अंडमान और निकोबार

अगर आपका बजट थोड़ा सा ठीक-ठाक है तो नवंबर महीने में अंडमान और निकोबार आइलैंड आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। अंडमान, देश का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है। ये द्वीप समूह अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, लुभावने जंगलों, और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर आप शांति और प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं, तो अंडमान और निकोबार आइलैंड आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप यहां राधानगर बीच, सेल्युलर जेल, रॉस द्वीप, बारातंग द्वीप, नेल्सन बोगी जैसी जगह बहुत शानदार हैं।

7. ऋषिकेश

8. दार्जिलिंग

9. गुवाहाटी

10. नैनीताल

Leave a Comment