CashKaro app – ऑनलाइन शॉपिंग में बचत का नायाब डेस्टिनेशन
क्या आप ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकीन हैं ? क्या आप भी Flipkart, Amazon, Myntra, Nykaa, addidas से grocery और गारमेंट्स की खरीददारी करते हैं ? अगर हां, तो CASHKARO app आपके लिए एक शानदार और यूज़फुल ऐप साबित हो सकता है। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग ने हमारी लाइफ पूरी तरह से बदल दिया है। हम अच्छे ऑफर्स के लिए इंटरनेट पर बहुत कुछ सर्च करते हैं। इस बदलाव के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग पर पैसे बचाने की भी आवश्यकता बढ़ गई है, और यहाँ CASHKARO app का काम आता है।
CASHKARO App क्या है ?
CASHKARO एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को उनकी ऑनलाइन खरीददारी से पैसे बचाने का ऑप्शन देता है। यह एक-स्टॉप डेस्टिनेशन है जो बहुत सी अलग-अलग ऑनलाइन रिटेलर्स और ब्रांड्स को एक स्थान पर आपके सामने पब्लिश करता है। आपको सामान खरीदने से पहले CASHKARO ऐप के माध्यम से उन वेबसाइट्स पर जाने की सलाह दी जाती है, जहांआपको same product के किफायती रेट के बारे में जानकारी मिलती है। आप बेस्ट रेट और ज्यादा cashback वाला प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। जैसे- अगर आपको कोई स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते है तो cashkaro के सर्च बार पर जाकर आप स्मार्ट टीवी टाइप करेंगे तो वो आपको अलग-अलग ई-कॉमर्स की साइट पर टीवी का मॉडल और प्राइस दिखाएगा। आपके अपने मुताबिक प्राइस और फीचर्स compare करके बेस्ट डील लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोडक्ट खरीदने के बाद आपको cashback भी मिलेगा।

कब लांच हुआ CASHKARO App ?
CASHKARO App 2013 में लांच हुई है। ये भारत की सबसे बेहतरीन कैशबैक और कूपन ऐप है। अब तक करीब 1 करोड़ से ज्यादा android यूज़र्स ने इसको डाउनलोड किया है। पूरे देश में इस ऐप ने करीब 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैशबैक यूजर्स को दिया है। CashKaro एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa और बाकी 1500 से अधिक स्टोर्स के साथ साझेदारी करता है। Google Play Store पर CashKaro को 4.3 रेटिंग मिली हुई है। CashKaro app पूरी तरह से सेफ और legal ऐप है।
कैसे काम करता है CASHKARO App ?
CASHKARO app को यूज़ करना बहुत ही सरल है। स्टेप वाइज़ हम आपको CASHKARO app इस्तेमाल करने की पूरी डिटेल्स देते हैं…
साइन अप और लॉग इन: CASHKARO app का उपयोग करना शुरू करने के लिए, आपको प्ले स्टोर से ये ऐप इंस्टॉल करनी होगी। एप्लिकेशन में साइन अप करना और अपने खाते में लॉग इन करना होगा।
ऑफर्स खोजें: आपके लिए उपलब्ध ऑफर्स और डील्स के पूरे ब्योरे को देखने के लिए ऐप की सर्च बार का उपयोग करें। यहां पर आपको अलग-अलग ऑनलाइन रिटेलर्स और ब्रांड्स की सही और सटीक जानकारी मिलेंगी।
शॉपिंग करें: जब आपको कोई ऑफर या डील पसंद आती है, तो आपको उस ऑफर पर क्लिक करके उस ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर जाने की दिशा में forward किया जाएगा। वहां से आप अपनी खरीददारी करें जैसे कि आप normal तरीके से करते हैं।
पैसे बचाएं: जब आप खरीददारी करते समय CASHKARO के माध्यम से जाते हैं, तो वे आपको कुछ प्रतिशत की रकम के रूप में कैशबैक के रूप में प्रदान किए जाते हैं। यह अमाउंट आपके CASHKARO वॉलेट में जमा होती है और आप उस वॉलेट का यूज़ कभी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसको अपने बैंक में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

CASHKARO App के फायदे
- Highest Cashback Gurantee: यहां आप up to 30% कैशबैक डील्स आसानी से पा सकते हैं।
- Real Money : कैशबैक ट्रांसफर होने पर आप इसे डायरेक्ट अपने बैंक एकाउंट में ले सकते हैं।
- All Online Shopping Sites : करीब 1500 ई-कॉमर्स साइट इस ऐप के साथ जुड़ी हुई है। आपको अपने प्रोडक्ट की सबसे बेहतरीन डील्स यहां मिल सकती है।
- Up to 75% off Coupon Codes : इस ऐप में करीब 50,000 कूपन लिस्टिड है।
- Price Comparison : इस ऐप के जरिए आप अपने प्रोडक्ट जैसे- स्मार्टफोन, लेपटॉप, फैशन से जुड़ी चीज़ों का comparison करके lowest price प्राप्त कर सकते हैं।
- Best Referral : कैशबैक ऐप के referral code को दोस्तों के बीच शेयर करके आप 10% कैशबैक पा सकते हैं।
Conclusion
CASHKARO ऐप ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पैसे बचाने के लिए एक उपयोगी और सेफ ऑप्शन है। यह ऐप यूज़र्स को उनकी खरीददारी से पैसे बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह यूज़र्स को अलग-अलग ऑनलाइन रिटेलर्स और ब्रांड्स के बीच comparison का भी ऑप्शन देता है। अगर आप एक स्मार्ट तरीके से ऑनलाइन शॉपिंग करके पैसे बचाना चाहते हैं, तो CASHKARO ऐप आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। CASHKARO ऐप के साथ अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर ज़रूर करें।