Digital Viber

Cocomelon theme cake:घर बैठे बनाएं अपने बच्चे के लिए Cocomelon थीम केक!

Cocomelon theme cake

Cocomelon Theme cake

आज हर घर में बच्चों के मनोरंजन के लिए यूट्यूब चैनल  में  Cocomelon Nursery Rhymes प्ले होते हैं। Wheel on the bus, Baby Shark, Humpty Dumbty जैसे  Nursery rhymes को देखे बिना तो कोई बच्चा रह ही नहीं सकता है। इस Nursery rhymes ने हर बच्चे का दिल जीता है। अब तो बच्चों के बर्थ डे पर भी Cocomelon Cake ट्रेंड कर रहे हैं।  पैरेंट्स अपने बच्चों के फेवरेट डे यानि बर्थ डे पर Cocomelon थीम वाला केक बनवा रहे हैं। आज हम आपको Cocomelon Cake के इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे अपने बच्चे के बर्थ डे पर Cocomelon थीम बेस्ड Cake बना सकते हैं…

Cocomelon theme cake : डिजाइन की पसंद

सबसे पहले, अपने बच्चे के पसंदीदा Cocomelon करेक्टर या गाना चुन लें। क्या आपके बच्चे को JJ और उसकी बहनें पसंद हैं ? या शायद बाथटाइम गाने का रंगीन थीम उन्हें भाता है? सेलेक्शन आपका है। आप यूट्यूब की हेल्प से ऐसे डिजाइन सर्च कर सकते हैं जो बनाने में आसान हो और दिखने में अच्छा भी लगे।

Cocomelon theme cake :कैसा हो केक का बेस ?

अब बात करते हैं केक के taste की। अपने बच्चों और खासकर गेस्ट की पंसद के अनुसार ही केक का बेस चुनें। चॉकलेट, वेनिला, स्ट्रॉबेरी या रेड वेलवेट में से कोई एक बेस आप चुन सकते हैं। आप चाहें तो अलग-अलग फ्लेवर के लेयर भी बना सकते हैं। अगर आप बेकिंग में नए हैं तो टेंशन बिल्कुल ना लें। बहुत से ऑनलाइन स्टोर रेडीमेड केक बेस भी ऑफर करते हैं। आप चाहे तो वहां से केक का बेस ले सकते हैं।

कैसा हो केक का डेकोरेशन ?

अब जो सबसे ज़रूरी चीज़ है वो है केक का डेकोरेशन यानि सजावट। इसी से केक दिखने में सुंदर लगेगा। बिना डेकोरेशन के टेस्टी केक भी फीका लगता है। बेस तैयार हो जाने के बाद Cocomelon की रंगीन दुनिया को केक पर उतार दें।

फोंडेंट के बिना कोई भी डिजाइनर केक बनना नामुमकिन है। आमतौर पर फोंडेंट (Fondant) एक आइसिंग है जिसका उपयोग केक और पेस्ट्री को सजाने या तराशने के लिए किया जाता है। यह चीनी, पानी, जिलेटिन, वनस्पति तेल या शॉर्टिंग और ग्लिसरॉल से बनाया जाता है। फोंडेंट से आप Cocomelon के करेक्टर्स, एनिमल और उनसे जुड़ी चीज़ें बना सकते हैं। Cocomelon के JJ को गिटार के साथ बना सकते हैं। बाथटाइम गाने के लिए बत्तख, नहाने का झाग और toys बना सकते हैं। ऐसे डिजाइन आपके बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

रंगीन रॉयल आइसिंग से भी आप केक का स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन बना सकते हैं। बादल, तारे, इंद्रधनुष जैसे एलिमेंट भी आप बना सकते हैं।

इसके अलावा रंगीन कैंडी, चॉकलेट चिप्स, स्प्रिंकल्स और जेली बीन्स से भी केक को डेकोरेट कर सकते हैं। ये ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि खाने में भी मजेदार होते हैं।

आप अपने डिजाइनर और एनिमेटिड केक के लिए एडिबल इमेज का भी सहारा ले सकते हैं। केक पर Cocomelon के करेक्टर की एडिबल इमेज लगाएं। ये ऑनलाइन या बेकरी स्टोर्स में आसानी से मिल जाती हैं।

कैसा केक टॉपर चूज़ करें ?

एक प्यारा केक टॉपर आपके केक को और भी खास बना देगा। आप फोंडेंट या रॉयल आइसिंग से घर पर टॉपर भी बना सकते हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

केक बनाने के लिए एक्स्ट्रा टिप्स

1. केक बेक करने से पहले ओवन को अच्छी तरह से प्रीहीट करें।

2. फोंडेंट (Fondant) को गूंथते समय थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च छिड़कें ताकि चिपके नहीं।

3. रॉयल आइसिंग बनाते समय धीरे-धीरे पानी डालें ताकि गाढ़ापन सही रहे।

4. केक को सजाने से पहले ठंडा कर लें।

5. सबसे ज़रूरी, इस प्रोसेस में अपने बच्चे को भी शामिल करें। मस्ती और प्यार में बनाया गया केक बहुत सुंदर और टेस्टी बनेगा।

अगर आपको ‘Cocomelon Cake’ वाला हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो digitalviber.com को फॉलो करें और ऐसे ही interesting आर्टिकल पढ़ते रहें।

Leave a Comment