Digital Viber

Squid Game Season 2 : इस वेब सीरीज के 7 बड़े किरदार

Squid Game सीजन 2 का क्रेज इस समय सिर चढ़कर बोल रहा है। काफी समय से इसके सेकंड सीजन का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब ये Netflix में स्ट्रीम कर चुका है। इसके पहले सीजन को पब्लिक का बेतहाशा प्यार मिला था। दरअसल Squid Game के सीजन-1 में सिर्फ Seong Gi-hun को छोड़कर सभी प्लेयर्स eliminate हो गए थे। इसीलिए शो के दूसरा सीजन में डिफरेंट प्लेयर्स देखने को मिल रहे हैं। पहले सीजन के प्लेयर्स के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन सीजन 2 में शामिल प्लेयर्स कैसे हैं ? आज हम आपको अपने इस ऑर्टिकल में बताएंगे…तो अगर आप भी Squid Game का सीजन 2 देखने वाले हैं तो इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़िए।

Seong Gi-hun

Lee Jung-Jae ने Squid Game के पहले और दूसरे सीजन में Gi-hun का दमदार और मुख्य किरदार निभाया। जहां सीजन 1 में Gi-hun अलग हालातों की वजह से गेम का हिस्सा बने थे, वहीं सीजन 2 में ये इस खेल के खतरनाक मंसूबों को रोकने के लिए जानबूझकर गेम का हिस्सा बनते हैं। सीजन 2 में इनकी एक्टिंग और इनका अलग रूप देखने को मिल रहा है। क्या Gi-hun इस खूनी खेल को रोक पाते हैं ? क्या Squid Game का तीसरी सीजन भी आएगा ?

2. Player 390 (Jung-bae)

3. Player 380 (Se-mi)

Squid game वेब सीरीज की प्लेयर नंबर 380 यानि Se-mi बहुत सी चालाक दिखाई गई है। ये जानबूझकर ‘Thanos’ टीम चुनती है क्योंकि उसे लगता है कि कम इंटैलिजेंट टीम के सदस्यों के साथ खेलने में उसके सर्वाइवल के चांस ज्यादा हैं। उसे लगता है वो चालाकी से सदस्यों को चकमा देकर खेल में अपनी जान बचा सकती है लेकिन डेस्टिनी में तो कुछ और ही लिखा है। वो उस इंसान से धोखा खाती है जिस पर वो सबसे ज्यादा भरोसा करती है। इसके लिए आपको Squid game का दूसरा सीजन देखना होगा।

4. Player 230 (Thanos)

रियल लाइफ रैपर और सिंगर Choi Seung Hyun ने Squid game के दूसरे सीजन में Thanos की भूमिका निभाई है। ये Avengers मूवी का Thanos नहीं है बल्कि गेम में इसका नाम थेनोस है। ये प्लेयर बहुत Unpredicatable और अलग किस्म का है। शुरू में वो इस खेल को सीरियस नहीं लेता है, फिर धीरे-धीरे ये अलग तरह से गेम खेलता है। आपको पता है दोस्तों, Choi Seung Hyun कोरियन बैंड big bang का सदस्य है।

5. Player 222 (Kim Jun-hui)

Squid game सीजन 2 की प्लेयर नंबर 222, Kim Jun-hui को गेम में एक प्रेग्नेंट औरत दिखाया गया है। Kim Jun-hui का पार्टनर Lee Myeong-gi इन्हें छोड़ चुका है। Kim Jun-hui को उसकी कंडीशन की वजह से एक कमज़ोर प्लेयर समझते हैं, लेकिन गेम के मेन प्लेयर इसे अपनी टीम में ले लेते हैं। सीरीज में Kim Jun-hui कैसे अपना गेम खेलते है और कैसे खुद को सर्वाइव करती है। ये देखना दिलचस्प है।

6. Player 007 (Park Yong-sik)

Yang Dong-geun ने Squid game सीजन 2 में Player 007 यानि Park Yong-sik की भूमिका निभाई है। इसे जुए की लत होती है और ये कर्ज में डूब जाता है, जिस वजह से वो अपना कर्ज चुकाने के लिए इस खतरनाक खेल में हिस्सा लेता है। उसे लगता है एक गेम उसकी लाइफ बदल सकता है। लेकिन कैसे ये खेल Park Yong-sik के लिए पर्सनल बन जाता है। ये देखना दिलचस्प होगा। क्या आपको पता है Yang Dong-geun ने बहुत सी कोरियन फिल्में की हैं ?

7. Player 001 (Hwang In-ho/Young-il)

Squid game सीजन 2 में सरप्राइज ट्विस्ट के साथ फ्रंट मैन Hwang In-ho इस गेम में Player 001 की शानदार भूमिका निभाई है। ये गेम में बड़े जोखिम उठाता है और इसका सबसे बड़ा competitor Gi-hun है। वो Gi-hun को खतरे के रूप में देखता है और हर वक्त नजर रखता है। ये पूरे गेम में अपनी identity को सीक्रेट रखता है। Squid game में इस किरदार को देखना में मजा आता है। Lee Byung-hun ने ये किरदार निभाया है।

Leave a Comment